राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Election 2024पिछले चार दिनों से आइएनडीआइ गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर चल रहे विवाद का मंगलवार को समाधान हो गया। गठबंधन दल के साथी राष्ट्रीय जनता दल (RJD Candidates List) को छह विधानसभा सीटों पर संतोष करना पड़ा। इन विधानसभा सीटों में देवघर, गोड्डा, कोडरमा, चतरा, विश्रामपुर व हुसैनाबाद सीट राजद की झोली में आए हैं।
सीटों पर निर्णय के बाद राजद ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर दी है। इनमें देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, कोडरमा से सुभाष यादव, चतरा से रश्मि प्रकाश, विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह व हुसैनाबाद सीट से संजय कुमार सिंह यादव को राजद ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.